फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Fri, 29 Sep 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गोहाना रोड पुलिस नाका के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शामलो खुर्द गांव निवासी रामभज सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह (73) 27 सितंबर को सुबह दस बजे किसी कार्य से साइकिल से शहर में आए थे। जब वह गोहाना रोड स्थित पुलिस नाका के पास सड़क पार कर रहे थे तो उसी समय शहर की तरफ से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उनके भाई की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे महेंद्र सिंह ट्रक के नीचे फंस गए। आसपास के लोगों ने उनको ट्रक के नीचे से निकाला और उनको तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। जांच अधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें