14जेएनडी20: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्य व
अलेवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां की आठ छात्राओं ने एनएमएमएस में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य कोमा रानी ने की। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कोमा रानी ने बताया कि यह परीक्षा पिछले वर्ष 17 सितबंर को आयोजित की गई थी। इसमें जिले से 2409 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिले में 128 बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इसमें आठ छात्राएं नगूरां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की थी। यही नहीं अलेवा ब्लाक से 16 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्याध्यापक जगबीर सिंह, मुकेश रानी, राजेश, कविता, पिंकी, उषा गुप्ता, सीमा, सुशीला मौजूद रही।