फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रधान पद के दोनों उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
14जेएनडी34: प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट कुणाल अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों बार एसोसिएशन के चुनावों का बिगुल बज चुका है। उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं और नामांकन उठाने के अंतिम तिथि भी जा चुकी है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। प्रधान के लिए दो उम्मीदवारों, उपप्रधान के लिए तीन उम्मीदवारों, सचिव व सहसचिव के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में आए हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट कुणाल अग्रवाल व एडवोकेट पुरूषोत्तम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों उम्मीदवारों ने वकीलों से वोट के लिए व्यक्तिगत रूप से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। दोनों उम्मीदवार अपने-अपने मुद्दों एवं वादों को लेकर वकीलों के पास जा रहे हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने का कहना है कि प्रधान बनने के बाद वे सबसे पहला कार्य अधिवक्ताओं में आपसी भाईचारा कायम करवाना रहेगा। इसके अलावा बार की समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। फिलहाल अधिवक्ता सदन में लिफ्ट शुरू नहीं हुई है।
प्रधान बनते ही सबसे पहले लिफ्ट को शुरू करवाएंगे ताकि वकीलों के साथ-साथ आमजन को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो। इसके अलावा नई इमारत का निर्माण करवाकर उसमें नए चैंबरों का निर्माण करवाया जाएगा। बार के 217 अधिवक्ता वोटर 21 फरवरी को अपना प्रधान व अन्य पदाधिकारी चुनेंगे। 21 फरवरी को सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन सांय साढ़े चार बजे वोटों की गिनती करके परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स
एडवोकेट कुणाल अग्रवाल वर्ष 2009 में वकालत के पेश में आए थे। उन्होंने पिछले वर्ष भी प्रधान पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह मात्र 20 वोटों से हार गए थे। वहीं प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार एडवोकेट पुरुषोत्तम राणा का कहना है कि वह बार एसोसिएशन में भाईचारा कायम करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ-साथ पार्किंग की समस्या को दूर करवाया जाएगा तथा चैंबरों की रिपेयर करवाया जाएगा।
बाक्स
एडवोकेट पुरुषोत्तम राणा वर्ष 2000 में वकालत में आए थे और करीब 14 साल पहले वे बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। इसके साथ-साथ बार एसोसिएशन के उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट रोहित तनेजा, संदीप कौशिक व सोहन सिंह, सचिव पद के लिए एडवोकेट एडवोकेट बलिंद्र बैरागी व एडवोकेट नरेंद्र कुमार तथा सहसचिव पद के लिए एडवोकेट बिंटू राणा व एडवोकेट अन्नू सैनी भी अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं।

14जेएनडी34: प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट कुणाल अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें