27जेएनडी38: वर्क सस्पेंड होने के चलते खाली पड़े वकीलाें के चैंबर। संवाद
- फोटो : संवाद
जींद। जिला बार एसोसिएशन ने नारायणगढ़ में वकील की गोलियां मारकर हत्या करने के विरोध में सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा। बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान ने बताया कि एडवोकेट हरबिलास सिंह पर 24 जनवरी को नारायणगढ़ के बाजार में बदमाशों ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।
बा एसोसिएशन इस तरह की अराजकता और भय पैदा करने वाली घटना की कड़ी निंदा करती है। अधिवक्ता को न्याय दिलवाने व अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बार में वर्क सस्पेंड रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियाें पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करे। समाज में अधिवक्ताओं पर इस तरह से गोली चलाकर हत्या करने का मामला निदंनीय है। दिनभर अदालत परिसर में कोई काम काज नहीं हुआ। जिन मामलों में आज अदालतों में सुनवाई होनी थी। उनको आगामी तारीख दी गई।