फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में फूंका पुतला

Sat, 17 Aug 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) और संघर्षशील महिला केंद्र (सीएसडब्ल्यू) ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉ. के साथ दुष्कर्म तथा हत्या के मामले में सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

संगठन की सदस्या ज्योति ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जब आधी रात को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी समय मेडिकल कॉलेज में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में गुंडों ने घुसपैठ की और अस्पताल में तोड़फोड़ की। गौरतलब है कि दुष्कर्म और हत्या की घटना 9 अगस्त को हुई थी। इस अवसर पर कुलदीप, कोमल, अंजलि, तमन्ना, रीतू, निकिता, मीनाक्षी, मोनिका, विशाखा, नम्रता, गुरमीत, आदित्य, अमनदीप, सुनील, प्रवीन, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें