21जेएनडी28: लघु सचिवालय परिसर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी बेंस व
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चे के धरने पर मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी बेंस व मोदी के पुतले जलाए। उन्होंने जेडी बेंस वापस जाओ के नारे भी लगाए।
मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि अगर भारतवासियों ने व्यापार समझौते का विरोध नहीं किया तो यह काला दिन साबित होगा। इसी कारण प्रदेश में आज किसान अमेरिका व भारत सरकार के मुक्त व्यापार समझौते का विरोध कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हुक्म के आगे नरम रूख दिखा रहे हैं। साथ ही कृषि उत्पादों समेत अमेरिकी उत्पादों के लिए टैरिफ और गैर टैरिफ बाधाओं को कम करने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। किसान सभा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि यह सभी वार्ताएं राज्य सरकारों या संसद को विश्वास में लिए बिना की जा रही हैं।
ऐसे समझौते अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों के क्रियान्वयन का आश्वासन भी नहीं देते। इस मौके पर कमलेश, छोटी, रामप्यारी, सूरजन, मांगेराम, सतबीर, गंगा सिंह, चंद्रभान ओम प्रकाश, बलराज सिंह, अलबेल सिंह चहल, रामधारी, बलदेव, हवा सिंह, बलवंत सिंह, सतबीर सिंह, निहाल सिंह, बलजिंद्र, सतबीर खरल, शीशपाल मौजूद रहे।