फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षा अधिकारियों ने स्वर्गीय मुकेश कुमार को श्रद्धांजलि की अर्पित

विज्ञापन
02जेएनडी35-श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रधानाचार्य संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। इंडस्ट्रियल एरिया में 27 अप्रैल को एक कार से स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार का शव बरामद होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण दिमाग की नस फटना बताया गया है। इस दुखद घटना के उपरांत शिक्षा विभाग और प्रधानाचार्य संघ की ओर से उनके सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में जिले भर के प्रधानाचार्यों और शिक्षा अधिकारियों ने स्वर्गीय मुकेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया। सभा में प्रधानाचार्य संघ जींद के जिला प्रधान बलजीत गोयत और वरिष्ठ प्रधानाचार्य मुकेश नैन ने कहा कि मुकेश कुमार का इस तरह अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार के लिएए बल्कि पूरे शिक्षा समुदाय के लिए एक गहरा आघात है। स्वर्गीय मुकेश कुमार मूल रूप से महेंद्रगढ़ के निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बीईओ सुरेश नैन के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मालिक, मेघराज, सुनीता पूनिया, जुगेश मोर, ओम प्रकाश आर्य, शीशपाल, संदीप कुमार, अतुल वर्मा, डॉ. पूनम, एबीआरसी प्रदीप कुमार और रणधीर नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें