फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षा मंत्री ने चौकी इंचार्ज से लेकर डीएसपी तक को लगाई फटकार

विज्ञापन
06जेएनडी07: नहरी पानी टेल तक नहीं पहुंचने की ​शिकायत पर एक्सईन से जवाब मांगते हुए मंत्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला परिवेदना समिति की बैठक में नरवाना रोड पर सुंदर नगर में चल रहे होटल में हो रहे अनैतिक कार्यों को रुकवाने के लिए मंत्री में कड़ी सख्ती दिखाई। इसमें मंत्री ने फरियादी की शिकायत सुनते हुए चौकी इंचार्ज को टर्मिनेट की सरकार को सिफारिश करने और डीएसपी को इस मामले में नरम रुख बरतने पर लताड़ा। बाद में जिन पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया, उनकी शिकायत देने की बात कही। इस पर मंत्री ने पुलिसकर्मियों को होटल पर सख्ताई बरतने के कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिला परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष 21 शिकायतें रखी गईं। इनमें 12 शिकायतों का समाधान हुआ, जबकि 9 को आगामी शिकायत के लिए लंबित रखा गया। इसमें मंत्री ने एक बैंक मैनेजर पर पशुपालक को लोन नहीं देने पर भी फटकार लगाई। राम काॅलोनी निवासी कविता की शिकायत थी कि उसने पशुओं के लिए लोन लिया था। 80 हजार रुपये की पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त नहीं दी गई। इस पर बैंक मैनेजर ने कहा कि जांच में उनके मकान में भैंस नहीं मिली। इस पर मंत्री ने एक सप्ताह में 80 हजार रुपये लोन की राशि देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा एक मामले में रामकली माइनर से टेल पर पानी नहीं आने की शिकायत में एक्सईएन ने मंत्री को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने माइनर में अवैध तरीके से दबाए पाइप व पानी चोरी करने की वीडियो दिखाई। इस पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को भविष्य में पानी की चोरी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और टेल तक पानी हर हाल में पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शास्त्री नगर निवासी युवक ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 21 जनवरी 2024 को हुई थी। श्रम विभाग की कॉपी पर उनको आज तक कन्यादान नहीं मिला। उसको धमकी भी विभागीय कर्मियों द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन

उसकी कॉपी भी चार दिन पहले बंद कर दी। उसको गुमराह किया गया था कि कल्याण विभाग से राशि दिलवाई जाएगी, लेकिन उसको वहां से भी 40 हजार रुपये मिले, बाकि राशि श्रम विभाग ने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब मना कर दिया। इसमें अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं मिला। मंत्री ने मुख्यालय समेत कॉल करने वाले नंबरों की जांच करवाने के निर्देश दिए।
जिला परिवेदना समिति के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालयों में आमजन की आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें, ताकि उनको बार- बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। इस अवसर पर उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी राजेश कुमार, एडीसी विवेक आर्य, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी मौजूद रहे।
बाक्स
स्कूलों में स्टाफ व अन्य सामान करेंगे पूरा
केंद्र व राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। इस नीति के तहत हमारे युवा देश के इतिहास से भी जागरूक होंगे और युवाओं को प्रैक्टिकल जानकारी होनी अंत्यत जरूरी है। इस नई शिक्षा नीति से हमारे युवाओं का भविष्य और उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में जहां-जहां स्टाफ व अन्य साजो सामान की आवश्यकता है, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा और यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हर मूलभूत सुविधाओं को वर्ष 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें