फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चों ने विज्ञान व गणित के मॉडल किए प्रस्तुत

विज्ञापन
06जेएनडी15: मॉडलों का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य रमेश चंद्र। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सफीदों। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू कलां में एसटीईएम मेले का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेले में छात्रों ने विज्ञान और गणित विषय के संबंध में मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल के माध्यम से विज्ञान व गणित के जटिल विषयों को बहुत ही सरलता से समझाया।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य रमेश चंद्र ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से विज्ञान व गणित विषयों में विद्यार्थियों की रूचि और उनके अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों को कुछ नया करने व जानने का मौका मिलता है। इस अवसर पर जगदीश चंद्र व सुनीता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें