फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित युवा ही विकसित भारत की नींव : देवेंद्र

Wed, 08 Apr 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पालवां में मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, विधायक को निमंत्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को पालवां में होने वाले सम्मान समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। हरियाणा वाल्मीकि महासभा जींद के पदाधिकारियों ने उचाना हलका विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए निमंत्रण दिया।

विधायक ने कहा कि शिक्षा के प्रति अलख जगाना और मेधावी युवाओं को सम्मानित करना समाज को नई दिशा देने वाला कार्य है। शिक्षित युवा ही विकसित भारत की नींव हैं। इस पुनीत कार्य का हिस्सा जरूर बनूंगा। कार्यक्रम सर्वजातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

समारोह में वाल्मीकि समाज के एचएसएससी, सीईटी में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले युवा और मेरिट स्कॉलर सभी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के लिए लकी ड्राॅ रहेगा। 5100, 3100, 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि सम्मान हेतु रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान संजीव वैद बधाना, सरपंच ओमप्रकाश छातर, वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास निर्माण कमेटी प्रधान मुकेश सुदकैन, सरपंच अशोक कागड़ा, एडवोकेट रोहित अठवाल, मार्केट कमेटी सदस्य बलकार गोहियां, विक्रम बोहत, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें