फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पहुंचने लगी पाठ्य पुस्तकों की खेप

Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी04:नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की छात्राएं। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। दूसरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें उपलब्ध करवा दी गई हैं जिससे अब कक्षाओं में सुचारू रूप से पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


जिले में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दाखिला अभियान चल रहा है। अब तक दूसरी से चौथी कक्षा तक करीब 15,684 बच्चों का दाखिला हो चुका है। इन सभी बच्चों के लिए किताबों का स्टॉक खंड स्तर पर भेज दिया गया है जहां से स्कूलों के प्रधानाचार्य आवश्यकतानुसार किताबें लें रहे हैं। सरकारी स्कूलों में समय पर किताबें पहुंचने से अभिभावकों में भी उत्साह है क्योंकि प्राइवेट स्कूलों की तुलना में यहां मुफ्त शिक्षा और सामग्री का लाभ मिलता है।
एक ओर जहां प्राथमिक कक्षाओं की पुस्तकें आ गई हैं वहीं दूसरी ओर बालवाटिका प्री-प्राइमरी और अन्य उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी अभी भी किताबों का इंतजार कर रहे हैं। बालवाटिका के बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने वाली रंगीन पुस्तकें और वर्कबुक अभी तक मुख्यालय से प्राप्त नहीं हुई हैं। इसी प्रकार पांचवीं और उससे ऊपर की कुछ कक्षाओं के लिए भी किताबों का पूरा सेट नहीं पहुंच पाया है। किताबों की कमी के कारण इन कक्षाओं के शिक्षकों को पुरानी किताबों या डिजिटल माध्यमों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
दूसरी से चौथी कक्षा की किताबें वितरित कर दी गई हैं। बालवाटिका और अन्य कक्षाओं की किताबों की मांग मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। जल्द ही शेष स्टॉक प्राप्त हो जाएगा जिसे स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा।-महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें