जींद जिले के नरवाना और उचाना में ईडी ने कई घरों व प्रतिष्ठानों में शुक्रवार को छापेमारी की। । ईडी की टीम सुबह-सुबह पंजाब नंबर की प्राइवेट गाड़ियों में पहुंची। इस दौरान छापेमारी से संबंधित राइस मिल और गोदामों को बंद कर दिया गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
हरियाणा के नरवाना और उचाना में शुक्रवार सुबह ईडी ने कई फर्मों के घरों, ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। नरवाना शहर में ईडी की टीम ने अलग-अलग तीन जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
पंजाब नंबर की गाड़ियों में पहुंची थी ईडी की टीम
यह तीनों जगहें मुख्य रूप से राइस मिलरों और मेला मंडी के कुछ आढ़तियों से संबंधित बताई जा रही हैं। ईडी की टीम सुबह-सुबह पंजाब नंबर की प्राइवेट गाड़ियों में पहुंची। इस दौरान छापेमारी से संबंधित राइस मिल और गोदामों को बंद कर दिया गया। वहीं, घरों में छापेमारी के दौरान घर के गेट को बंद कर दिया गया। इस दौरान घर के किसी भी सदस्य को घर के अंदर और बाहर जाने नहीं दिया गया।
छापेमारी के दौरान घर के बाहर दो सीआरपीएफ के जवान खड़े किए गए थे। ईडी की छापेमारी भारत ब्रांड योजना में घोटाले से जुड़ी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ईडी की टीम मामले से संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है।