फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेगां पैक्स घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम जांच के लिए पहुंची संडील गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेगां पैक्स घोटाला मामला : आर्थिक अपराध शाखा की टीम जांच के लिए पहुंची संडील
विज्ञापन

किसानों के बयान दर्ज कर जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। पेगां पैक्स घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम इंचार्ज रामनिवास लोहान के नेतृत्व में गांव संडील में पहुंची। यहां टीम ने किसानों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा टीम ने लेनेे देन में प्रयोग किए गए चेकों पर हस्ताक्षर व अंगूठों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को किसानों ने बैठक कर मंगलवार को डीसी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। किसानों ने कहा था कि यदि घेराव के दौरान उनको रोका गया तो वह कीटनाशक का प्रयोग करके डीसी कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेंगे। इससे प्रशासन सतर्क हो गया तथा मंगलवार सुबह ही आर्थिक अपराध शाखा की टीम को गांव संडील में भेज दिया। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रामनिवास ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी सूरत में घोटालेबाजों को बक्शा नहीं जाएगा। टीम के सामने किसानों ने बताया कि एक किसान की मौत के बावजूद उसके खाते से कर्मचारियों ने मिलीभगत करके लेनदेन किया। इसी प्रकार एक अनपढ़ किसान जोकि बैंक में अपना अंगूठा लगाता है, उसके हस्ताक्षर करके लेनदेन किया गया। लोहान ने कहा कि कुछ किसानों के खाते संदिग्ध हैं। उनके किसी राजपत्रित अधिकारी के सामने अंगूठों व हस्ताक्षर के साथ-साथ बैंक की पासबुक में हुए हस्ताक्षरों व अंगूठों से मिलान करवाया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
22जेएनडी 31 : आर्थिक अपराध शाखा के सामने अपनी बात रखते किसान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें