नरवाना। पतराम नगर स्थित दुर्गा मंदिर में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है। ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मामला इस समय प्रशासन और न्यायपालिका के विचाराधीन है।
मंदिर के मुख्य पुजारी गीता राम शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी जान और माल की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लंबे समय से मंदिर की सेवा में समर्पित हैं और किसी भी प्रकार के विवाद से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सत्य के पक्ष में खड़े हों और मंदिर की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर उचित कदम उठाए ताकि धार्मिक स्थल की शांति बहाल हो सके।