फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान में रखे सोने के जेवरात चोरी, केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना के खरकभूरा गांव के एक मकान में रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


खरकभूरा गांव निवासी महिला सुलेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई को उसके जेठ के लड़के की शादी थी। शादी के दौरान उसने अपने जेवर पहने हुए थे। 9 मई सुबह उसने अपने जेवर उतारकर अलमारी में रख दिए। शाम को उसने देखा कि जेवर का खाली डिब्बा है, जिसमें उसने 20 ग्राम के सोने का लॉकेट, 6 ग्राम के कानों के कुंडल रखे हुए थे। उन्होंने पूरे मकान में जेवर ढूंढे, लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने अलमारी में रखे जेवर चुराए हैं। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें