फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नींद आने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो मजदूरों की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को नींद आने से निजी बस अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। गांव बेलरखां के पास बुधवार सुबह हुए हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल जींद, नरवाना और पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बस में सवार मजदूरों के अनुसार चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बस बिहार के सुपौल जिले से पंजाब के बरनाला जिले के गांव सायना जा रही थी। बस में 74 मजदूर सवार थे, जो धान की रोपाई करने के लिए आ रहे थे। बस जब गांव बेलरखां के पास पहुंची तो चालक को नींद आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े सफेदे के पेड़ में टकराकर के बाद पलट गई। हादसे में सुपौल जिले के गांव गिदराही निवासी सुरेश मंडल (45), गांव कटिया निवासी गणेशी सिंह (56) की मौत हो गई। जबकि 15 मजदूर घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी साधुराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। इनमें से नौ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जींद व पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जबकि छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मरने वाले दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हादसे में मरने वाले सुरेश मंडल के भाई दिनेश के बयान पर पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मल्ला निवासी बस चालक सरजीत के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें