फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दाखिला प्रक्रिया के चलते अवकाश के दिन भी खुली आईटीआई, 56 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
05जेएनडी02-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जींद में दाखिला प्रक्रिया इस समय पूरे जोरों पर है। संस्थान की ओर से दाखिले की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अवकाश के दिनों में भी संस्थान खोला गया है। इसी कड़ी में शनिवार को अवकाश वाले दिन भी 56 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची के आधार पर दाखिले की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके चलते अवकाश के दिन भी छात्रों की सुविधा के लिए संस्थान को खुला रखा गया, ताकि कोई भी पात्र छात्र दाखिला प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 56 छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लिया, जिससे अब तक प्रथम चरण में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या 91 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि राजकीय आईटीआई जींद में कुल 944 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। प्रथम मेरिट सूची में 666 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इनमें से अभी तक 91 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। संस्थान में इस वर्ष 26 ट्रेडों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जिनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, वायरमैन और ड्रेस मेकिंग इत्यादि ट्रेड शामिल हैं।
संस्थान की ओर से लगातार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मोबाइल व अन्य माध्यमों से समय-समय पर जानकारी भी भेजी जा रही है, ताकि किसी भी छात्र को दाखिले में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। प्राचार्य ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पहले दाखिला सुनिश्चित करें और निर्धारित तिथि तक फीस जमा करना नहीं भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें