फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना, जींद। सफाखेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर नरवाना के 40 वर्षीय राजू की सोमवार देर शाम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि राजू गाड़ी बुकिंग का काम करता था। मंगलवार को वह चंडीगढ़ से लौटा था। सोमवार शाम राजू के पास घासो खुर्द गांव से एक फोन आया था। इसमें सफाखेड़ी में एक खेत के ट्यूबवेल पर पार्टी होने की जानकारी दी। यहां से रात आठ बजे राजू अपने तीन साथियों के साथ मिराज की गाड़ी में नरवाना लौट रहा था।
विज्ञापन


दिनेश ने कहा कि रजबहा की तरफ जाने वाले खेत के रास्ते पर काली गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में सफाखेड़ी के छोटू, मंदीप सहित पांच-छह युवक थे। सभी के हाथों में डंडे और नुकीले हथियार थे। मंदीप ने राजू को गाड़ी से उतारा और अपने पिता के साथ गाली गलौज का हिसाब मांगा। इसके बाद सभी ने राजू पर हमला कर दिया।
विज्ञापन




राजू को उचाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके का मुआयना किया। मृतक का पोस्टमार्टम नरवाना सिविल अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। छोटू, मनदीप और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें