फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोहरा बढ़ने से सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले वाहन

विज्ञापन
03जेएनडी17: सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
उचाना। नव वर्ष का ठंड से आगाज हुआ है। नए साल की शुरुआत के बाद शुक्रवार को घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा फसलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। गेहूं, सरसों की फसल के लिए ठंड फायदेमंद होगी। शुक्रवार को सूर्य देवता बादलों के बीच रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण अंकित, सुनील, राजू ने कहा कि कुछ दिनों से ठंड बढ़ी है। सूर्य देव बादलों के बीच रहे। ठंड बढ़ने से अब अलाव सहारा बन रहे हैं। बाजारों, गलियों में लोग अलाव जलाकर सर्दी को दूर करते नजर आए। किसान राजबीर, सुरेश ने कहा कि बारिश के बाद अब ठंड फसलों के लिए फायदेमंद बन रही है। बूंदाबांदी के बाद बादलों के साथ-साथ चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड को बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें