फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीईटी करेक्शन को लेकर एससी-बीसी के लिए पोर्टल न खोलने का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी01-पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर। स्रोत कार्यकर्त - फोटो : chineni news
विज्ञापन
जींद। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने बैठक में वीरवार को बसपा पदाधिकारियों को पार्टी संगठन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल में सिर्फ सामान्य वर्ग को ही सीईटी करेक्शन की अनुमति दी गई है जबकि एससी, ओबीसी वर्ग को नहीं को नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब विभाग ने फॉर्म भरवाए थे उस वक्त फॉर्म की अंतिम तिथि 14 जून थी। उस समय जाति प्रमाण पत्र के पोर्टल को बिल्कुल बंद रखा। जैसे ही अंतिम तिथि समाप्त हुई तो प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए। इससे सरकार का आरक्षण के प्रति नफरती फरमान दिखाई दे रहा हैं।
उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें सुधार किया जाए, क्योंकि आज इसकी अंतिम तिथि है। इसमें कुछ सुधार न कर पाए तो उसके कारण हजारों बच्चे परीक्षा से वंचित रहेंगे। इसलिए सरकार मामले की गंभीरता को समझे ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सूरत सिंह, जोन प्रभारी मा. जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, जिला प्रभारी वीरेंद्र ढुल, रणधीर घोघड़ियां, पं. नरेश गौतम, रामेश्वर, डाॅ. प्रवीण मंडल, सत्यवान मांडी, राजेश सिंघाना, बलवान कश्यप, जगसीर, राकेश दहिया, रजत कलौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें