फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीओ ने हर काम के लिए निर्धारित किए दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कैथल जिला के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) सत्यवान मान द्वारा जींद जिला का परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त भार सौंपा गया है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को वे जींद कार्यालय आएंगे। जिस दिन डीटीओ जींद आएंगे, उसी दिन कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेंगे। डीटीओ की ओर से दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहनों को परमिट देने के लिए सोमवार, हैवी लाइसेंस की ट्रेनिंग फाइल की फीस के लिए बुधवार और वाहनों की पासिंग फीस कटवाने के लिए शुक्रवार को दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद डीटीओ कार्यालय खुला तो वाहनों की पासिंग, परिमट व हैवी लाइसेंस की फीस कटवाने वाले लोगों की भीड़ रही। लेकिन सोमवार को वाहनों के परमिट के लिए ही कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड दिए गए। वहीं कर्मिशयल वाहनों की पासिंग व हैवी लाइसेंस की ट्रेनिंग फाइल की फीस कटवाने को लेकर लोगों को इंतजार करना पड़ा।
वहीं ऑटो यूनियन के सदस्य कर्मिशयल वाहनों की पासिंग जींद में करवाने की मांग को लेकर जिला परिवहन अधिकारी सत्यवान मान से मिले। प्रधान विजय कुमार ने कहा कि ऑटो व अन्य कर्मिशयल वाहनों की पासिंग के लिए रोहतक जाना पड़ता है। रोहतक जाने से वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ समय बर्बाद होता है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले कैथल जिला के परिवहन अधिकारी सत्यवान मान को जींद का परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। पहले कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड नहीं सौंपे गए थे, जिससे लोगों को गाड़ियों की पासिंग, परमिट व हैवी लाइसेेंस की ट्रेनिंग फाइल फीस कटवाने में दिक्कत आ रही थी। इसकी शिकायत युवाओं ने पिछले सप्ताह डीसी डॉ. आदित्य दहिया को लिखित में दी थी। अब कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड दिए जाएंगे लेकिन वह भी सप्ताह में केवल तीन दिन के लिए।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन जींद के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन तीन दिन में कर्मचारियों को यूजर आईडी व पासवर्ड दिए जाएंगे। अलग-अलग दिन में परमिट, कर्मिशयल वाहनों व हैवी लाइसेंस की फीस कटवाने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं, जिससे काम सुचारु रूप से चलता रहे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- सत्यवान मान, जिला परिवहन अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें