फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का संदेश देने पहुंचे डीएसपी से बोले व्यापारी साबह पहले अतिक्रमण तो हटवाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से सात जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएसपी चंद्रपाल वीरवार को शहर के व्यापारियों के बीच सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर पहुंचे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर व्यापारियों ने उल्टा पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन जींद शहर की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इससे जाम लगता है और दुर्घटना की संभावना भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

शहर थाना में डीएसपी चंद्रपाल ने शहर के सामाजिक संगठनों व मौजिज लोगों के साथ बैठक की। इसमें काफी संख्या में व्यापारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे। यहां डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए विशेषकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह, राजेश कुमार, राजाराम, नरेश कुमार, रविंद्र कुमार, पूर्व पार्षद संतलाल चुघ, ईश्वर बंसल, अशोक कुमार, जयकुमार गोयल, राकेश शर्मा, प्रवीन धींगड़ा, जयभगवान सिंगला, सुनील वशिष्ठ मौजूद रहे।
दुकानों के साथ किया है 12 फुट अतिक्रमण
मीटिंग में शहर थाना के पास ही गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने कहा कि उसकी दुकान के पास दूसरे व्यापारी की आठ फुट की दुकान है, लेकिन उसने दुकान के आगे 12 फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। इससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

बर्फ के शहर में सूरज के जिक्र से ही काम चल जाता है
एक व्यापारी ने अतिक्रमण नहीं हटाने पर रोष जताया। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को भी डीएसपी चंद्रपाल ने व्यापारियों के साथ मीटिंग कर अतिक्रमण हटाने की कार्य योजना बनाई थी, लेकिन यह जमीन पर नहीं उतर सकी है। इस पर व्यापारी ने शायराना अंदाज में कहा, ‘मैं क्यों मशक्कत करूं, मैं क्यों सूरज सिर पर लिए फिरूं, जबकि मुझको यह मालूम बर्फ के शहर में सूरज के जिक्र से ही काम चल जाता है।
मुख्य बाजार में आती हैं सब्जी की रेहड़ियां
व्यापारियों ने कहा कि मेन बाजार में तक में दिनभर सब्जी की रेहड़ियां आती हैं। इनके लिए समय निर्धारित किया जाए। दिन में जब बाजार में सबसे अधिक भीड़ होती है, तभी सब्जी की रेहड़ियां आने से स्थिति खराब हो जाती है।
85 प्रतिशत दुकानों के आगे अतिक्रमण
व्यापारियों ने कहा कि बाजारों के अलावा मुख्य मार्गों पर भी 85 प्रतिशत दुकानों के आगे 15 फुट तक अतिक्रमण है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। जाम लगने से ग्राहक भी दुकानों में नहीं घुस पाते।
पिछली बार व्यापारियों के साथ मीटिंग कर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई थी। इसके बाद भी जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़कों को अतिक्रमण व जाम मुक्त बनाने पर पूरा ध्यान रहेगा।
विज्ञापन

चंद्रपाल, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें