फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे में ड्राइवर सवारियों से भरी रोडवेज बस छोड़कर फरार, सस्पेंड

Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी29: वह बस जिसे ड्राइवर छोड़कर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। रोडवेज बस ड्राइवर के शराब के नशे में टल्ली होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम को सवारियां बस में बैठी रहीं और नशे में टल्ली ड्राइवर बस को रोड पर ही खड़ी करके चला गया। ड्राइवर की पहचान गोहाना के बिचपड़ी गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई। इसका पचा चलते ही रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरे ड्राइवर को बुलाकर बस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

सफीदों बस स्टैंड से बस नंबर एचआर 56-जीवी 2937 का गांव भंभेवा-हाड़वा-भागखेड़ा के लिए रूट निर्धारित है। तय समय पर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बस स्टाप पर लग गई और सवारियां उसमें चढ़ गईं। इसी दौरान बस का ड्राइवर नरेंद्र इधर-उधर हो गया। करीब आधा घंटा के बाद वह नशे में आया और बस लेकर चल दिया। बस स्टैंड से बाहर उसने बस तो निकाल ली, लेकिन रामपुरा रोड पर कुछ दूरी पर जाते ही उसे बच चलाने में दिक्कत महसूस हुई। वह सवारियों से भरी बस को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक बस में बैठी सवारियां परेशान होती रही। उसके बाद किसी ने इसकी सूचना सफीदों बस स्टैंड पर दी। जानकारी मिलने के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने आनन-फानन में दूसरे ड्राइवर को बुलाया। सुरेंद्र नामक ड्राइवर मौके पर पहुंचा और बस को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
बस में बैठी सवारियों का आरोप था कि ड्राइवर नशे में धुत्त था। वह बस को बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गया। इससे उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बस को चलाने के लिए पहुंचे ड्राइवर सुरेंद्र का कहना है कि उसे नहीं पता कि बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या नहीं। उसे तो अकस्मात बुलाया गया था। वह बस को रूट पर लेकर जा रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं रोडवेज के प्रबंधक

जींद रोडवेज के प्रबंधक राहुल जैन का कहना है कि आरोपी ड्राइवर नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

18जेएनडी29: वह बस जिसे ड्राइवर छोड़कर फरार हो गया। संवाद

18जेएनडी29: वह बस जिसे ड्राइवर छोड़कर फरार हो गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें