03जेएनडी03: पुलिस गिरफ्त में पकड़ी गई महिला। स्त्रोत।
नरवाना। घूंघट की आड़ में हेरोइन बेचने आई रेवर गांव की 28 वर्षीय गीता को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
नरवाना सीआईए की टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में रेवर गांव में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रेवर गांव की गीता हेरोइन बेचती है। इस समय वह दातासिंहवाला गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए किसी का इंतजार कर रही है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एक महिला पुलिस को देखकर वापस जाने लगी। महिला पुलिस की मदद से उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन मिली। महिला ने शॉल के पल्लू में पॉलिथीन में हेरोइन को छिपा रखा था। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह यह हेरोइन गांव की रहने वाली काजल से खरीदकर लाई थी, जोकि सप्लाई का काम करती है। पकड़ी गई महिला सड़क पर खड़ी होकर राहगीरों को बेचती थी। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी एसआई हरिकिशन ने बताया कि दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।