फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ समेत यूपी का नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा ने पटियाला चौक क्षेत्र से करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ सहित उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के तालाब मोहल्ला नजदीक सब्जी मंडी निवासी 32 वर्षीय अहमद हुसैन को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 900 ग्राम स्मैक और 634 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी यह नशीला पदार्थ लखनऊ से लेकर आया था जिसे उसे जींद में सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाएगी कि वह तस्करी का यह कार्य कब से कर रहा है और उसके साथ कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

सीआईए को रात को लगभग साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हांसी रोड के आसपास पहुंच रहा है। उसे यह नशीला पदार्थ जींद में सप्लाई करना है। सूचना मिलते ही सीआईए प्रभारी वीरेंद्र सिंह खर्ब, एएसआई प्रवीण कुमार, एएसआई जयबीर सिंह, एएसआई सुलतान सिंह ने एक टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश में हांसी रोड पर छानबीन शुरू की। हांसी रोड पर राजबाहे के पास पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया और उसके हाथ में काला बैग था। पुलिस जैसे ही युवक की तरफ बढ़ी तो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग में एक किलो 900 ग्राम स्मैक और 634 ग्राम चिट्टा (स्मैक का ही एक रूप) बरामद हुआ। युवक ने पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर के तालाब मोहल्ला नजदीक सब्जीमंडी निवासी अहमद हुसैन के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि वह फिलहाल लखनऊ में अलीगंज टेरडी पुलिया के वार्ड नंबर ई-32 में सब्जी मंडी के पास रहता है। पुलिस अहमद हुसैन के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में अहमद हुसैन ने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ लखनऊ से लेकर आया था, उसे यह सप्लाई जींद में विभिन्न लोगों को करनी थी। जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद अहमद हुसैन को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए।
पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। पुलिस टीम जल्द ही लखनऊ का रुख करेगी, जहां से आरोपी नशीला पदार्थ लाता है, वहां जाकर छानबीन की जाएगी। इसके अलावा आरोपी से यह भी पता किया जाएगा कि वह जींद में किन-किन लोगों को स्मैक की सप्लाई देता है। पकड़े गए नशीले पदार्थ की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह खर्ब, सीआईए प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें