फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
24जेएनडी12-पुलिस गिरफ्त में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गाड़ी चालक की पहचान आजुदीया कुंज कॉलोनी धोलपुर (राजस्थान) निवासी हरिप्रकाश के रूप में हुई।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ जींद के इचांर्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी एक टीम बस अड्डा झमोला पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि राजगढ़ की तरफ से एक गाड़ी अवैध शराब लेकर झमोला की तरफ आ रही है।
सूचना पर पुलिस ने झमोला से राजगढ़ मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवा कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब मिली। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब 20 पेटी, 30 पेटी अन्य शराब और अंग्रेजी शराब की 84 बोतलें और बीयर की कुल 144 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

चालक शराब से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दे सका। जुलाना पुलिस ने हरिप्रकाश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें