24जेएनडी15 : उचाना में सर्विस रोड पर भरा गंदा पानी। स्रोत : दुकानदार
- फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।
जींद। हाईवे के साथ लगते पानी निकासी के नाले वाहन चालकों, राहगीरों, दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। समाधान को लेकर दुकानदार मांग कर चुके हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। दुकानदार अमन, सुखबीर, राजू, अजय ने कहा कि हाईवे के साथ लगते नाले बारिश के पानी की निकासी को लेकर बनाए गए हैं। नालों में पानी की निकासी नहीं हो रही है। नाले जगह-जगह मिट्टी से भरे हैं। निकासी नहीं होने से वो सर्विस रोड पर पानी भर जाता है। गंदे पानी से आने-जाने में परेशानी होती है। एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि संबंधित विभाग से बातचीत करके समस्या का समाधान करवाया जाएगा। संवाद