05जेएनडी29-शहर में एक मेडिकल स्टोर पर डी-फ्रीजर की जांच करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर गीता गोयल। संव
जींद। जिले में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर गीता गोयल की टीम ने शुक्रवार को औचक जांच अभियान चलाया। टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कुल 20 दुकानों का निरीक्षण किया। किसी भी दुकान पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने नहीं आया।
ड्रग इंस्पेक्टर ने गोहाना रोड, बस स्टैंड, सफीदों रोड पर मेडिकल दुकानों की चैकिंग की। उन्होंने दुकानदारों को तापमान-संवेदनशील सामान को निर्धारित तापमान पर रखने के निर्देश भी दिए। कई दुकानों पर टीम ने डी-फ्रीजर की तकनीकी स्थिति, तापमान सेटिंग और पावर बैकअप की व्यवस्था चेक की।
जांच में यह पाया गया कि सभी दुकानों में डी-फ्रीजर सही स्थिति में कार्यरत मिले और उनमें रखे सामान सुरक्षित तापमान पर संरक्षित थे। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को तापमान-संवेदनशील दवाओं को निर्धारित तापमान पर रखने के निर्देश भी दिए।
कहा कि वे किसी भी दवा को एक्सपायरी डेट पार न होने दें और ठंडे तापमान में रखी जाने वाली दवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। टीम ने दुकानों पर लोगों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रेट सूची और लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने पर भी जोर दिया।