13जेएनडी10-राजकीय कॉलेज में सफाई के दौरान भाग लेते स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। राजकीय महाविद्यालय में सफाई अभियान प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में चलाया गया। इस दौरान भांग के पौधों को हटाया गया। प्राचार्य ने कहा कि समाज के लिए नशा अभिशाप बन चुका है। युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाना हर नागरिक का उत्तरदायित्व बनता है।
सरकार या सरकारी अमला तब तक इस प्रदेश व जिले को नशामुक्त नहीं कर सकता, जब तक जनता इस अभिशाप को मिटाने के लिए आगे आए। प्रदेश सरकार नशामुक्त समाज की परिकल्पना के लिए भांग के पौधे उखाड़ने के लिए चलाया गया। अभियान तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति कर्तव्य का बोध करते हुए अभियान में बराबर भाग ले। उन्होंने आह्वान किया कि वह कैंपस में कहीं भी भांग का एक भी पौधा नहीं रहने दें। कैंपस में अवांछित रूप से उगे भांग के पौधों को उखाड़ कर मिट्टी में दबाया गया है।