फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने बारे किया जागरूक

विज्ञापन
13जेएनडी13-सड़क सुरक्षा माह के तहत एक चालक की एल्कोहल जांच करते हुए यातायात पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय और यातायात पुलिस ने मंगलवार को बस अड्डे पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान रोडवेज और ऑटो रिक्शा चालक परिचालकों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलने व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से निरीक्षक सन्नी और उप निरीक्षक प्रदीप, यातायात पुलिस से एसआई राजेश कुमार शामिल रहे। इस दौरान जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी हुई थी उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई।
जिले के सभी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर टेप वितरित की गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाएं जिससे धुंध के समय दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार और परिवहन आयुक्त हरियाणा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के तौर पर मनाया जा रहा है। इससे सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें