जींद। एक भारत परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी मोनिका रानी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक भारत परिवार फाउंडेशन की चेयरमैन सुनीता धीमान ने की।
विज्ञापन
फाउंडेशन के पदाधिकारियों और अतिथियों ने सड़क पर आवागमन कर रहे वाहनों को रुकवाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया।
सुनीता धीमान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समाज के हर व्यक्ति और सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए। समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाकर ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जा सकता है। इस अवसर पर गीता कंडेला, नरेश कुमार मौजूद रहे।