फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महंत के खाते से चालक ने निकाले 3 लाख 65 हजार रुपये

Fri, 15 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जाजनवाला गांव में गोगामेड़ी आश्रम के महंत का ड्राइवर महंत के डेबिट कार्ड का दुरुपयोग करके व यूपीआई से तीन लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं वह महंत का फोन व कार्ड भी साथ ले गया। सदर थाना पुलिस ने महंत की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाजनवाला गांव में गोगामेड़ी आश्रम के मंहत राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डेढ़ माह पहले जाजनवाला निवासी अज्जू शुक्ला को गाड़ी पर चालक रखा था। उनका मोबाइल और डेबिट कार्ड भी अज्जू के पास रहता था। वह उनका मोबाइल फोन तथा डेबिट कार्ड लेकर फरार हो गया। जब उसने बैंक खाते की जांच की तो 3 लाख 65 हजार रुपये गायब मिले। पैसे आठ दिन में डेबिट तथा यूपीआई से निकाले गए हैं। महंत ने बताया कि यूपीआई से 1 लाख 90 हजार व डेबिट कार्ड से एक लाख 75 हजार रुपये निकाले गए हैं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महंत राजेंद्र की शिकायत पर चालक अज्जू शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें