फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टरों में पेयजल सप्लाई का संकट

Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी16-वाटर वर्कस के टैंक में पानी भरने के लिए ट्रैक्टर की मदद से निकाला जा रहा पानी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। सेक्टरों में पेयजल सप्लाई का संकट होने पर लोग परेशानी में हैं। कहीं पेयजल सप्लाई पूरी नहीं आ रही है तो कही सीवरेज का पानी पेयजल में मिक्स आ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण सेक्टर छह, सात, आठ और नौ के लगभग 2400 घरों में रहने वाले लगभग आठ हजार लोग परेशान हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर छह के प्रधान डॉ. संजय शर्मा, उप प्रधान एडवोकेट सुशील रोहिल्ला ने बताया कि उनके सेक्टर में पिछले तीन-चार दिन से पेयजल सप्लाई की काफी किल्लत है। पानी की सप्लाई पूरी तरह नहीं आ रही है। इस कारण घरों की टंकियों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
पेयजल की पाइप लाइन एक जगह से लीक है। इसकी शिकायत शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय के अधिकारियों को दी गई थी। कर्मचारी मौके पर आए भी थे, लेकिन लीकेज को अच्छी तरह बंद नहीं किया गया। इस कारण दोबारा से पाइप लाइन लीक हो रही है और पर्याप्त मात्रा में घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़, सेक्टर सात के प्रधान एडवोकेट बिजेंद्र लाठर, वेद आर्य, तस्वीर खटकड़, उज्जवल सिंह और अमित मोर ने कहा कि उनके सेक्टर में पेयजल में सीवरेज का पानी मिलकर आ रहा है।
इस कारण पेयजल में बदबू आ रही है। सतबीर बांगड़ और अमित मोर ने कहा कि एचएसवीपी के वाटर वर्कस में पानी काफी कम है। इस कारण सेक्टर-8 और नौ में ट्यूबवेल से सप्लाई हो रही है। वाटर वर्कस में काफी मात्रा में सिलेट (रेत की परत) जमी हुई है।
पिछले लंबे समय से वाटर टैंक की सफाई नहीं हो रही है। इस कारण टैंक में पानी पूरी मात्रा में नहीं भर पाता। अब नहर आई है तो एचएसवीपी टैक्टर के जरिए नहर से वाटर टैंक में पानी भरा जा रहा है। एक सप्ताह या दस तक नहर आई है। इसके बाद फिर से सेक्टरवासियों को पेयजल की दिक्कत हो सकती है। सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान करना चाहिए।

02जेएनडी16-वाटर वर्कस के टैंक में पानी भरने के लिए ट्रैक्टर की मदद से निकाला जा रहा पानी। स्रोत

02जेएनडी16-वाटर वर्कस के टैंक में पानी भरने के लिए ट्रैक्टर की मदद से निकाला जा रहा पानी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें