फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 8.66 करोड़ की पेयजल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
1 जुलाना 01: कैप्टन योगेश बैरागी
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पांच पेयजल परियोजनाओं को लगभग 8.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं में निडानी, झमोला, खरेंटी और मेहरड़ा गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के ठोस कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

जुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे और हरियाणा सरकार में समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जुलाना सहित प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होगा और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में निडानी में अतिरिक्त रॉ वाटर स्टोरेज एवं डीप ट्यूबवेल, झमोला की जलापूर्ति योजना का विस्तार, खरेंटी की जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण एवं नई पाइपलाइन तथा मेहरड़ा में शैलो ट्यूबवेल एवं अन्य आवश्यक कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रत्येक विषय को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जा रहा है और आगे भी क्षेत्र के हित में नई परियोजनाएं स्वीकृत कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें