फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में दुरुस्त होगी पेयजल व कूलिंग व्यवस्था, मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
30जेएनडी10: नागरिक अस्पताल में लगे वाटर कूलर पर गर्मी में पानी पीते हुए मरीज व अन्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। नागरिक अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पेयजल और ठंडक की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। इसमें प्रतिदिन 1800 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में मरीजों की परेशानी को कम करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
पीएमओ ने अस्पताल परिसर में लगे चार वाटर कूलरों को दुरुस्त करने और जो कूलर बंद पड़े हैं उनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
केवल वाटर कूलर ही नहीं बल्कि सभी वार्डों में मरीजों के लिए पीने के साफ पानी की अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत वार्डों में पानी के कैंपर रखवाए जाएंगे और जहां जरूरत होगी, वहां कूलर भी लगाए जाएंगे। इससे भर्ती मरीजों को गर्मी के दौरान राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां इसी सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएं। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी से बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए चिकित्सकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मरीजों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज लेने की सलाह दी जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर पर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
वर्जन
इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में समय रहते तैयारियां करना बेहद जरूरी है। अस्पतालों में बढ़ती भीड़ और गर्मी के प्रभाव को देखते हुए यह कदम मरीजों के लिए काफी राहत भरा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि हर स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत रहें। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें