फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथ लैब में अब किडनी की गंभीर ब्लीडिंग का भी सफल इलाज

Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
Heera रोहतक ब्यूरो
विज्ञापन
डॉ. सौम्यता सोमेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैथ लैब का उपयोग अब केवल हृदय रोगों तक सीमित नहीं है। आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीकों से शरीर के अन्य अंगों की रक्त वाहिकाओं में गंभीर रक्तस्राव को बिना बड़ी सर्जरी नियंत्रित किया जा सकता है। बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर में 21 वर्षीय युवक की किडनी से लगातार हो रहे रक्तस्राव का सफल इलाज इसका एक उदाहरण है।
विज्ञापन


युवक ने किसी अन्य अस्पताल में में किडनी स्टोन के लिए पीसीएनएल (पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी) प्रोसीजर करवाया था जिसके बाद पेशाब में खून आने लगा था। मामला गंभीर होने के बाद जब मरीज ने सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंकित कयाल से संपर्क किया तो उन्होंने समस्या की पहचान कर यह केस सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यता सोमेंद्र शर्मा को रेफर किया। डॉ. सौम्यता ने तत्काल रीनल डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) की। जांच में किडनी की तीन अलग-अलग रक्त वाहिकाओं से रक्तस्राव का पता चला। दो स्थानों को कॉइलिंग तकनीक से बंद किया गया। तीसरे छोटे रक्तस्राव बिंदु को पार्टिकल एम्बोलाइजेशन से नियंत्रित किया गया। इस प्रक्रिया में कैथेटर के जरिये सीधे रक्त वाहिका को बंद किया जाता है। इससे स्वस्थ किडनी ऊतक को बचाते हुए रक्तस्राव नियंत्रित होता है। मरीज में 48 घंटे के भीतर पेशाब में खून आना पूरी तरह बंद हो गया।

पीसीएनएल के बाद रक्तस्राव की स्थिति
पीसीएनएल के बाद पेशाब में खून आना सामान्य है, जो अक्सर अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि, गंभीर और लगातार रक्तस्राव बहुत कम मरीजों में होता है। डॉ. अंकित के अनुसार, करीब 200 में से एक मरीज को एंजियोग्राफी और एम्बोलाइजेशन की जरूरत पड़ सकती है। किडनी की रक्त वाहिका में चोट, स्यूडोएन्यूरिज्म या आर्टेरियोवेनस फिस्टुला इसके कारण हो सकते हैं। समय पर डीएसए से रक्तस्राव के स्थान की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन


नई तकनीक के लाभ
डॉ. सौम्यता सोमेंद्र शर्मा ने बताया कि इस तकनीक से गंभीर रक्तस्राव के लिए ओपन सर्जरी की आवश्यकता कम हो जाती है। कैथेटर के जरिये छोटी रक्त वाहिका तक पहुंचकर उसे बंद किया जाता है। इससे किडनी के बाकी हिस्से में रक्त प्रवाह बना रहता है। इसे किडनी-संरक्षण वाली इंटरवेंशनल तकनीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कैथ लैब कई आपात स्थितियों में उपयोगी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें