06जेएनडी13: मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए भाजपा नेत्री डाॅ. पुष्पा तायल। स्रोत स्वयं
जुलाना। कस्बे की समस्याओं को लेकर भाजपा जिला सचिव डॉ. पुष्पा तायल ने चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास में सीएम नायब सैनी से मुलाकात की।
कस्बे की नई अनाज मंडी में बचे हुए तृतीय भाग का निर्माण, जुलाना में स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए नए पाइप दबवाना व बचे हुए कच्चे मार्गों को पक्का करवाना, जुलाना शहर में तालाबों के सुंदरीकरण जैसे प्रमुख कार्यों को शीघ्र करवाने की गुहार लगाई।
उन्होंने कहा कि जुलाना विकास को तरस रहा है। काफी विकास कार्य रुके हुए हैं। अब उन्हें जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जुलाना के विकास कार्य करवाए जाएंगे।