फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के अनूपगढ़ गांव में कृषि और किसान कल्याण विभाग के की ओर से प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. सूरजमल ने की। कैंप में किसानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। डॉ. सूरजमल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने रबी फसलों में बिजाई से लेकर बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी किसान प्राकृतिक खेती करता है उसे सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जाता है। देसी गाय का गोबर व मूत्र प्राकृतिक खेती में सहायक है। उन्होंने कहा कि सभी किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अवश्य पंजीकरण करवाएं, ताकि किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर शुभम कृषि सुपरवाइजर, बिजेंद्र, सुमित सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सतबीर, बलबीर, भगत सिंह, राजेश, बलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें