फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉ. परमिंदर कौर बनी लीनस क्लब जींद की अध्यक्ष

Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी05: डॉ. परमिंदर कौर को क्लब के अध्यक्ष पद पर नियु​क्ति देते हुए। संगठन - फोटो : यमुना रोड के पास निर्माणाधीन आवास।
विज्ञापन
जींद। शहर के एक निजी होटल में लीनस क्लब के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर हुई। इसमें डॉ. परमिंदर कौर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर ऑल इंडिया लीनस क्लब की संरक्षक व पूर्व प्रधान इंदु मेहता व कैबिनेट अध्यक्ष मीना कोहली ने शिरकत की। डॉ. परमिंदर कौर ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद कहा कि वह महिलाओं व समाज सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगी।
विज्ञापन

संस्थापक पूजा मित्तल ने कहा कि लीनस क्लब बिना किसी सरकारी सहायता के महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण पर कार्य करते हुए जरूरतमंद बेटियों व महिलाओं लिए क्लब समय-समय पर आर्थिक मदद और स्वास्थ्य संबंधी जांच करता रहता है। क्लब के इस अवसर पर चार बच्चियों को सिलाई मशीन भेंट की। इस मौके पर मल्टीपल अध्यक्ष मनीषा शर्मा, शशि कुठियाला , सुमन मित्तल, ईशा गुप्ता, शशि महिंद्रा, निशि भारद्वाज व सुरिंद्र गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें