25जेएनडी29: भाला फेंक प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए डॉ. परमिंदर कौर। स्वयं
जींद। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मोतीलाल स्कूल में इंडोर व आउटडोर खेल स्पर्धा का आयोजन किया।
इसमें सभी पुरुष एवं महिला चिकित्सकों ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिरकत की। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने धनवंतरी पूजन के साथ खेलों का शुभारंभ किया।
टेबल टेनिस में डॉ. नीरज सहगल प्रथम, डॉ. परमिंदर कौर द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ पुरुष में डॉ. विक्रम प्रथम, महिला वर्ग में डॉ. अंकिता प्रथम, 100 मीटर दौड़ महिला में ज्योति शर्मा प्रथम, डॉ. सुशील द्वितीय, शॉटपुट में डॉ. परमिंदर प्रथम, डॉ. धीरज द्वितीय व डॉ. सरबजीत तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं नीमा जींद अध्यक्ष डॉ. कमल गिरोतरा व डॉ. वीरेंद्र मडहोत्रा ने बताया कि नीमा समय-समय पर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ-साथ चिकित्सकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए योगा डे व स्पोर्टस मीट का आयोजन करती हैं।
25जेएनडी29: भाला फेंक प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए डॉ. परमिंदर कौर। स्वयं
25जेएनडी29: भाला फेंक प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए डॉ. परमिंदर कौर। स्वयं