जींद। पानीपत के गीता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्थिरता कॉन्क्लेव एवं पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना के चेयरमैन डॉ. नफे सिंह खटकड़ को एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण पहुंचे थे। गीता विश्वविद्यालय चेयरमैन एसपी बंसल भी इस दौरान मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने बताया कि 18 अप्रैल को पानीपत में आयोजन हुआ था।
उचाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि एथलेटिक्स एवं स्पोर्टस डेवलपमेंट अवार्ड से स्कूल को सम्मानित किया है। निरंतर शिक्षा, खेल के क्षेत्र में स्कूल ने अलग पहचान बनाई है। इसका श्रेय विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टॉफ को जाता है।