फोटो 17जेएनडी01-राधा-कृष्ण प्राचीन मंदिर पुजारी भारतेंदु शांडिल्य।
उचाना। राधा-कृष्ण प्राचीन मंदिर पुजारी भारतेंदु शांडिल्य ने बताया कि इस वर्ष राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन सहित देशभर में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राधा अष्टमी पर राधा रानी और श्रीकृष्ण की संयुक्त पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि, प्रेम और सकारात्मकता बनाए रखने की धार्मिक मान्यता है। इस दिन पूजा के साथ घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाने और उनकी विधिवत पूजा करने की भी परंपरा है। राधा अष्टमी पर घर में तुलसी का पौधा लाना शुभ माना जाता है। संवाद