फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉ. मनीष गुप्ता बने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के जिला प्रधान

Sun, 21 Dec 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी03: आयोजित बैठक में मौजूद इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
जींद। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-2027 के लिए डाॅ. मनीष गुप्ता को प्रधान व डाॅ. गौरव पूनिया को सचिव और डाॅ. साहिल सेतिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर डाॅ. दिनेश गुप्ता ने शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने क्लिनिक में इंफेक्शन नियंत्रण और बायोमेडिकल वेस्ट के अतिरिक्त संगठन को लेकर जानकारी दी। नई टीम ने आश्वासन दिया कि वह पहले की तरह समाज में दांतों व मुंह की बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करत रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. राजेश मित्तल, डाॅ. विशाल पोरस, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. विकास गोयल, डाॅ. मीनू गुप्ता, डाॅ. ज्योति, डाॅ. अश्वनी जागलान, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. अशोक खर्ब, डाॅ. पूनम ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें