फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में डबल मर्डर: कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोलियां, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार

Wed, 09 Apr 2025 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गांव में गम और गुस्से का माहौल है। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के सफीदों रोड पर जमीन विवाद के चलते निर्जन गांव के दो भाइयों सतीश व दिलबाग की रात को गोदाम के बाहर गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में निर्जन निवासी मोहित ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के पास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते उसके पिता सतीश व ताऊ दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा भी किया। पहले उन्होंने उसकी गाड़ी पर भी गोलियां बरसाई। इसमें वह गोली लगने से बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने पिता सतीश और ताऊ दिलबाग को फोन कर हमलावरों से सतर्क रहने की सूचना भी दी थी, लेकिन हमलावरों ने सफीदों रोड पर गोदाम के पास ही रात को फायरिंग कर दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर बेटा मोहित भी वहां पर आया तो दोनों जमीन पर पड़े मिले। मोहित दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें