जींद। अमर उजाला फाउंडेशन व नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला की ओर से संयुक्त रूप से हिंदू कन्या कॉलेज के पास सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 151 रक्त यूनिट एकत्रित हुआ। शिविर में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कई तरह के शारीरिक लाभ मिलते हैं। इससे तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
डॉ. भोला व उनके परिवार के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली, जयभगवान बैरागी, सीता राम, मुकेश राठोड़, सुभाष अनेजा, राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, विनोद कुमार, कमलेश, सीमा भोला, ऊषा, रितेन, सुरेंद्र चौहान व शिवचरण शर्मा ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान के दौरान शारीरिक जांच होती है जिससे अपने स्वास्थ्य के बारे में पता चलता है। नकारात्मक भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
डॉ. भोला की पत्नी सीमा भेला, बेटे कार्तिक भोला, बहन कमलेश, ऊषा व रितेन ने कहा कि रक्तदान करने से किसी का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान एक महादान है और मानव को अपने जीवन में रक्तदान कर पुण्य कमाना चाहिए। इससे बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान से शरीर पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला व उनकी पत्नी सीमा भोला ने कहा कि रक्तदान शिविर में जहां रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया, वहीं पर्यावरण संरक्षण, मतदान व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने को लेकर भी शपथ दिलाई गई है। इस अवसर पर हरेंद्र कादियान, राकेश ग्रोवर, पवन आर्य व तरसेम भी मौजूद रहे। संवाद