19जेएनडी07-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए
जींद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण का शेड्यूल जारी हो गया है। शेड्यूल के अनुसार 24 से 26 सितंबर तक दूसरे चरण के तहत खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसमें खिलाड़ी आर्चरी, साइकिलिंग, फेंसिंग, जिम्रास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, रोइंग जैसे खेल में भाग लेंगे। जींद जिले में रोइंग की प्रतियोगिता होगी।
प्रदेश के आठ जिलों में यह प्रतियोगिताएं होंगी। खेल महाकुंभ में प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए भोजन व खेल किट की व्यवस्था निदेशालय स्तर पर की जाएगी। सभी टीमों को 23 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक निर्धारित वेन्यू पर भिजवाना सुनिश्चित करें। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण का शेड्यूल जारी हुआ है। उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
बॉक्स
जिला-खेल का नाम
अंबाला-स्विमिंग व जिम्नास्टिक
कुरुक्षेत्र-साइकिलिंग
जींद-रोइंग
गुरुग्राम-वेट लिफ्टिंग, क्रिकेट
पलवल-कबड्डी, आर्चरी
पानीपत-खो-खो, फेंसिंग
सोनीपत-ड्रेगन बोट
पंचकूला-हॉकी, जूडो, कराटे, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती