जींद। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले जींद के तीन खिलाड़ियों के दस्तावेज जिला खेल विभाग ने तैयार कर लिए हैं। इनमें शूटिंग खिलाड़ी नीरू ढांडा, दस मीटर एयर राइफल में दो रजत पदक जीतने वाले हिमांशु ढिल्लों और कबड्डी खिलाड़ी पूजा हथवाला की फाइल शामिल है। इन दस्तावेज को शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में जमा करवाया जाएगा। इसके लिए एक कोच की विशेष ड्यूटी लगाई गई है जो खिलाड़ियों की फाइल लेकर चंडीगढ़ जाएगा।
जिला खेल अधिकारी कार्यालय में वीरवार को खिलाड़ियों की यूनिक आईडी, खेल प्रमाणपत्र, फेडरेशन से प्रमाणित दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड तैयार किए गए। विभाग की ओर से खिलाड़ियों के वास्तविक दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एशियन गेम्स में जींद की खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। खिलाड़ियों को 30 अक्तूबर को भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया था लेकिन प्रोफाइल में पदक विजेता के बजाय केवल प्रतिभागी लिखा हुआ था।
उन्होंने बताया था कि जिला खेल अधिकारी कार्यालय में अपने प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य दस्तावेज जमा करवा दिए थे। इस संबंध में उन्होंने सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा और मुख्यमंत्री को भी अवगत करवाया था। इसके बाद बुधवार को कीर्ति शर्मा के दस्तावेज की हार्ड कॉपी भेजी गई थी। अब मुख्यालय की ओर से चारों खिलाड़ियों की फाइल मांगी गई है। जिला खेल विभाग ने दस्तावेज तैयार कर शुक्रवार को चंडीगढ़ भेजने की व्यवस्था की है।