फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में 3 शिफ्टों में ड्यूटी देंगे डॉक्टर

विज्ञापन
03जेएनडी08: नागरिक अस्पताल जींद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। फाग व होली पर संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए नागरिक अस्पताल में विशेष इंतजाम किए हैं। इमरजेंसी वार्ड में सुबह, शाम और रात को तीनों शिफ्टों में दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी डॉक्टरों को ऑन कॉल रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रंग खेलने, हुड़दंग और सड़कों पर बढ़ी आवाजाही के चलते सड़क हादसों, झगड़ों और अन्य आपात मामलों की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट में दो चिकित्सकों के साथ तीन स्टाफ सदस्य तैनात रहेंगे जबकि शाम की शिफ्ट में पांच और रात की शिफ्ट में चार स्टाफ सदस्य इमरजेंसी सेवाएं संभालेंगे।
दुर्घटनाओं की स्थिति में तत्काल जांच सुनिश्चित करने के लिए एक्स-रे मशीन को रात में भी चालू रखने का निर्णय लिया गया है। सामान्य दिनों में रात के समय एक्स-रे सुविधा सीमित रहती है लेकिन फाग के मद्देनजर इसे 24 घंटे संचालित किया जाएगा। इससे फ्रैक्चर या अन्य चोटों की स्थिति में मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिले की एंबुलेंस सेवा अलर्ट
इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के लिए अतिरिक्त मेडिकल किट, दवा और जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। ट्रॉमा के मामलों से निपटने के लिए स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। इसके अलावा जिले की सभी एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। आपात कॉल मिलते ही एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचे, इसके लिए संबंधित कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी न हो। पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था के जरिए समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
फाग के उल्लास के बीच नागरिक अस्पताल की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि रंग खेलते समय सावधानी बरतें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अस्पताल या एंबुलेंस सेवा से संपर्क करें। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें