फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चिकित्सकों ने रखी दो घंटे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से सामूहिक अवकाश लेकर धरना दे रहे फार्मासिस्टों के बाद शुक्रवार को चिकित्सकों ने भी मांगों को लेकर दो घंटे हड़ताल की। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों न ओपीडी बंद रखी, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा। ओपीडी में कांट्रैक्ट बेस पर लगे बीएएमएस चिकित्सकों ने दस बजे तक मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के प्रधान डॉ. देवेंद्र कुमार बिंदलिश व सहसचिव डॉ. राजेश भोला ने कहा कि चिकित्सकों की कमी के बावजूद नागरिक अस्पतालों में चिकित्सक पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं। मैन पावर के अभाव के बावजूद भी चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने को लेकर चिकित्सक कृत संकल्प हैं। बावजूद इसके सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा। सचिव डॉ. अरुण चालिया ने बताया कि नागरिक अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग तथा अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि उनकी मांगों को पूरा करे। इस मौके पर डॉ. पालेराम, डॉ. प्रभु दयाल, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. मंजू सिंगला, डॉ. गीता, डॉ. मनोज जांगड़ा, डॉ. राजेंद्र मौजूद रहे।
सुबह पहुंचे मरीज, नहीं मिले चिकित्सक
नागरिक अस्पताल का समय सुबह आठ बजे से है। सुबह जल्द नंबर लगवाने के लिए मरीज आठ बजे से पहले ही अस्पताल में आने लगते हैं। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण एक तो मरीजों को पहले ही पता था, इसलिए इनकी संख्या आज बहुत कम रही। वहीं दूसरी तरफ ओपीडी में कांस्ट्रेक्ट बेस पर लगे बीएएमएस को बैठाया गया था। दस बजे सभी चिकित्सक अपने ओपीडी कक्ष में पहुंच गए थे। इससे पहले उन्होंने एक कमरे में बैठक कर चर्चा की। आम दिनों में नागरिक अस्पताल में लगभग 1200 के आसपास मरीज पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 500 के आसपास मरीज ही पहुंचे।
विज्ञापन

पांचवें दिन जारी रहा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का धरना
फार्मासिस्ट एसोसिएशन का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के जिला प्रधान मनीराम ने कहा कि उनका सामूहिक अवकाश पिछले पांच दिनों से जारी है, लेकिन सरकार या उसके किसी भी प्रतिनिधि ने आज तक यूनियन से बात तक नहीं की है। इसका सीधा सा मतलब है कि सरकार नागरिक अस्पतालों को चलाना नहीं चाहती। मनीराम ने कहा कि जब सरकार अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें