फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होम्योपैथी की मान्य डिग्री नहीं, इलाज करते मिले डॉक्टर...एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा होम्योपैथी काउंसिल की टीम की मन्नत लाइफ केयर अस्पताल में छापेमारी
विज्ञापन

-जांच में 61 संदिग्ध लेबल वाली दवाएं मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना पुलिस सफीदों ने रत्ता खेड़ा गांव स्थित मन्नत लाइफ केयर अस्पताल के चिकित्सक दीक्षांत और डॉ. मंजू के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि दोनों डॉक्टरों के पास होम्योपैथी चिकित्सा की मान्य डिग्री नहीं होने के बावजूद मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
हरियाणा होम्योपैथी काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. वैभव बिदानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मन्नत लाइफ केयर अस्पताल में बिना डिग्री होम्योपैथी चिकित्सा किए जाने की शिकायत मिली थी। टीम ने अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल का संचालक दीक्षांत मरीजों को देखते हुए मिला जबकि डॉ. मंजू मौके पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान अस्पताल से होम्योपैथिक दवाएं बरामद हुईं। अधिकारियों ने दोनों डॉक्टरों की डिग्री और अन्य दस्तावेजों की जांच की, जो मान्य नहीं पाए गए। वहीं, अस्पताल से 61 ऐसी दवाएं भी मिलीं जिनके लेबल सही नहीं थे। विभाग ने इन दवाओं और संबंधित दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया है। अस्पताल का पंजीकरण होने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी दोनों चिकित्सकों को नामजद कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
100 प्रतिशत इलाज की गारंटी के दावे का भी आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मन्नत लाइफ केयर के नाम से संचालित इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर मिर्गी के दौरे, महिलाओं की अंदरूनी बीमारियों और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं का 100 प्रतिशत गारंटी के साथ इलाज करने का दावा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें